Skip to content

प्रसन्ना पाटिल के बारे में

मैं पुणे में AI इंजीनियर हूँ। Python में बैकएंड API, async वर्कर, रियल-टाइम कंप्यूटर विज़न, WhatsApp ऑटोमेशन और LLM एप्लिकेशन बनाता हूँ। मेरा ध्यान डेमो के बाद वाले हिस्से पर रहता है — भरोसेमंद सिस्टम, रिकवरी और डिप्लॉयमेंट।

01

अभी क्या कर रहा हूँ

जून 2026 से Zuneko Labs (Emdee Digitronics) में AI इंजीनियर। वहाँ प्रोडक्शन AI और बैकएंड सिस्टम का पूरा डेवलपमेंट मेरे ज़िम्मे है — एक्टिविटी-आधारित टाइम ट्रैकिंग और बिलिंग, हेल्थकेयर वर्कफ़्लो, वॉइस एजेंट, डॉक्यूमेंट ऑटोमेशन और ANPR/CCTV एनालिटिक्स।

02

पहले का अनुभव

  • Computer Vision Intern, Zuneko Labs (मार्च–जून 2026): CCTV फ़ीड पर रियल-टाइम पर्सन डिटेक्शन और ट्रैकिंग; WhatsApp ग्रुप से Google Drive तक डॉक्यूमेंट इनजेशन, और डाउनटाइम में छूटी फ़ाइलों को वापस लाने वाला रिकवरी सिस्टम।
  • AI/ML Intern, Shivohini TechAI (सितंबर 2025–मार्च 2026): LLaMA और OpenAI API पर क्लाइंट के लिए बातचीत करने वाले AI एजेंट; Meta WhatsApp Business API ऑटोमेशन; Redis + Celery से धीमा काम request thread से हटाया।
  • स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2023 — फ़ाइनलिस्ट (बैकएंड और CV)।
03

शिक्षा

B.Tech, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस — डॉ. डी. वाई. पाटिल स्कूल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पुणे (2022–2026)।

04

स्किल्स

रोज़ाना: Python, FastAPI, Pydantic, SQLAlchemy, PostgreSQL, Redis, Celery, Docker, Git, Linux, pytest।

प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल: Django, Flask, React, MongoDB, OpenCV, YOLO, DeepSORT/ByteTrack, ONNX, TensorRT, TensorFlow, PyTorch, LLaMA/OpenAI API, LangChain, RAG, WhatsApp Business API, Twilio।

05

स्थान और भाषाएँ

पुणे, महाराष्ट्र में रहता हूँ। भारत की टीमों के साथ और रिमोट तरीके से दुनिया भर की टीमों के साथ काम करता हूँ। अंग्रेज़ी, हिन्दी और मराठी बोलता हूँ।